ग्वालियर। 14.02.2021 / ग्वालियर दो दिन पहले अपने ही घर में सेंध लगाकर गायब हुए नाबालिग लड़के को उसके एक अन्य साथी के साथ बरामद कर लिया गया है। यह नाबालिग अपने घर पर करीब पांच लाख रुपए की नकदी और करीब 11 लाख के स्वर्ण आभूषण लेकर गायब हुआ था ।घर वालों ने उसके संदिग्ध दोस्तों के नाम पुलिस को बताए थे। इसी आधार पर लड़के की खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने कुछ संदेहियों के घरवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। इसका नतीजा यह हुआ कि गायब हुआ 17 साल का लड़का मुरैना के धनेला गांव में सकुशल मिल गया। लेकिन इस बीच वह दिल्ली में अपने दोस्त के साथ मौज मस्ती में दो लाख रुपए उड़ा चुका था। इसमें डेढ़ लाख का तो उसने एप्पल मोबाइल खरीदा है और 20000 के किसी ब्रांडेड कंपनी के जूते खरीदे हैं। पुलिस ने नाबालिक लड़के के दोस्त को भी पकड़ा है।
उसकी उम्र की तस्दीक की जा रही है खास बात यह है कि लाखों की नगदी लेकर गायब हुआ यह नाबालिक सुरक्षित अपने घर पहुंच चुका है। अन्यथा इसके साथ बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सेनेटरी कारोबारी का यह बेटा संतानों में एकमात्र है। उसकी गलत संगत को देखते हुए पिता ने उसे बाहर पढ़ने भेजा था लेकिन लॉकडाउन कारण वह वापस लगभग 1 साल से अपने घर था इसी बीच उसका पुराने दोस्तों से संपर्क हो गया था इससे पहले भी यह नाबालिक अपने घर से नगदी लेकर पहले भी फरार हुआ था। पुलिस के मुताबिक घर से गए सामान की लिस्ट से बरामद सामान को मैच किया जा रहा है। लेकिन दो लाख रुपये की कमी प्रारंभिक तौर पर सामने आ रही है






Be First to Comment