Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की रैली के दूसरे दिन भी प्रदर्शन / Gwalior News

ग्वालियर: 13-01-2021 /  ग्वालियर में कांग्रेस द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन के दूसरे दिन ट्रैक्टर रैली निकाली गई, जिसमे कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस और किसानों के साथ सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में महाराजपुरा से लक्ष्मीबाई समाधि पर पहुँची यहाँ से महिला कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं का जुलूस के फूलबाग पहुंचने पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे किसान नेताओं के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया बही महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुचि राय गुप्ता ने खुद ट्रैक्टर ट्रॉली चला कर महाराजपूरा से कांग्रेस कार्यालय तक खुद ट्रैक्टर चलाकर किसानों के समर्थन में कहा कि में किसान की बेटी हूं इसलिए किसानों के सात हु। और कृषि कानूनों के रद्द करने मांग दोहराई, वहीं देवेंद्र शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी में किसानों और अन्य राजनीतिक दलों को शामिल करने की मांग की है क्योंकि जो चार सदस्य कमेटी में शामिल किए गए हैं वे पहले ही इस कानून का समर्थन कर चुके हैं जिस कारण उनसे निष्पक्ष फैसले की उम्मीद बेकार है।वहीं ये प्रदर्शन भी कांग्रेस की गुटबाजी की भेंट चढ़ गया क्योंकि रैली में कार्यकर्ताओं से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉली की संख्या ज्यादा दिखाई दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!