Press "Enter" to skip to content

जमीन पर ग्रामीणों के साथ बैठे और सुनी कठिनाईयां व समस्यायें | GWALIOR NEWS

फसल ऋण माफी के बारे में बताया और खसरा-रूबेला के टीके लगवाने का किया आह्वान

कलेक्टर श्री भरत यादव शनिवार को जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में पहुँचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी कठिनाईयां व समस्यायें सुनीं। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना का आवेदन फॉर्म भरने और पात्रता के संबंध में बताया। श्री यादव ने इस अवसर पर ग्रामीणों से 9 माह से 15 वर्ष आयु के अपने बच्चों को खसरा – रूबेला के टीके लगवाने और एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर खाद-बीज मिलने और राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। साथ ही शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कलेक्टर भितरवार जनपद पंचायत पिपरौ के ग्राम समाया व डबरा जनपद पंचायत के ग्राम जौरासी सहित अन्य ग्रामों में पहुँचे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारी उनके साथ थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!