Press "Enter" to skip to content

देखें वीडियो पब्लिक और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बने : एसपी नवनीत भसीन ! Gwalior News

ग्वालियर! ग्वालियर में पब्लिक और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बने और अपराधों पर रोकथाम के लिए विवेचना किस बारीकी से की जाए। वही खुद के स्वास्थ का ध्यान रखकर तनाव मुक्त कैसे रहे पुलिस कर्मियों की क्लास लेकर महत्वपूर्ण टिप्स सिखाए जाएंगे यह क्लास हफ्ते में एक बार पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस लाइन में ली जाएगी। इस क्लास को पुलिस के सीनियर अफसर पुलिसकर्मियों को बारीकी के गुण बताएंगे।

दअरसल ग्वालियर जिले के सभी पुलिसकर्मियों को 12 व 16 घंटे ड्यूटी करना पड़ती है ऐसे में चिड़चिड़ा और तनाव बढ़ जाता है जिसके कारण पब्लिक से व्यवहार अच्छा नहीं रहता है और विवेचना करने में मन नहीं लगता है इन्ही सभी बातो को ध्यान में रखकर ग्वालियर पुलिस अधीक्षक और आईजी ग्वालियर के द्वारा आदेश जारी किया है कि हफ्ते के हर शनिवार के दिन पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त कैसे करें इसके लिए सीनियर अफसर पुलिसकर्मियों को इसके गुण सिखाएंगे इसकी शुरुआत 20 पुलिसकर्मियों की क्लास को लेकर होगी इतने कम पुलिसकर्मीओ को इसलिए चुना गया हैं क्योंकि ज्यादा पुलिसकर्मियों के होने की वजह से भीड़ भाड़ होने से व्यवस्था बिगड़ती है। इसलिए देहात थानों से 10 पुलिसकर्मी और शहर के थानों से 10 पुलिसकर्मियों को बुलाया जायेगा इसमें प्रधान आरक्षक, आरक्षक, एएसआई और एसआई रैंक के पुलिसकर्मियों को बुलाया जाएगा। इन पुलिसकर्मियों का ज्ञान वर्धन सीनियर डीएसपी और टीआई करेंगे किस अधिकारी को कब बुलाना है इसके लिए सूची भी तैयार की जा रही है वहीं पुलिस कर्मियों को अपने परिवार के साथ रहने का मौका भी मिलेगा। साथी पेड़ और पानी को लेकर भी काम किया जाएगा और स्वास्थ्य को लेकर भी योग क्लास ली जाएगी। इसका फायदा पुलिस कर्मियों को मिलेगा और तनाव मुक्त होने के बाद विवेचना भी पुलिसकर्मी अच्छी करेगा और पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!