Press "Enter" to skip to content

बहुचर्चित आरोन लूट कांड के चार आरोपी में से तीन आरोपी गणों को जेल भेजा एक अभी भी पुलिस रिमांड पर | Guna News

गुना। न्यायालय आरोन में कट्टा अड़ा कर लूट करने वाले आरोपीगण कृष्णा उर्फ कृष्णभान उर्फ भैया निवासी इंदार जिला शिवपुरी, आदेश परिहार निवासी बजरंगगढ़, धर्मेन्द्र ओझा तथा राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय आरोन में पूर्व में पेश किया गया था  जिन्हें वहां से पुलिस रिमांड में आरोन पुलिस ने  पूछताछ व रिकवरी के लिए  लिया था जिस की पुलिस रिमांड आज खत्म होने के पश्चात  चारों आरोपी गणों को न्यायालय में पेश किया गया  जहां से कृष्णभान को  पुलिस ने  पुलिस रिमांड में लिया तथा शेष तीन आरोपी गणों को न्यायालय ने सीधा जेल भेज दिया।
मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि फरियादी मानवेन्द्रय सिंह ने घटना स्थल गुरैया ढाबा  पर रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 09/07/2020 के दोपहर 3:30 बजे प्रकाश पार्किंग यार्ड सागर से ट्रेक्टर महेन्द्रा 275 को लेकर मै व साथी जितेन्द्र  मेहता लेकर चले थे रास्ते  मे गुरैया ढाबा पर खाना खाने के लिये रूके थे उस समय ट्रैक्टर पर एक अज्ञात व्यक्ति आकर बैठ गया और बोला तुम ट्रैक्टर चुराकर लाये हो और थोड़ी दूर खड़ी स्विफ्ट कार में बैठे फायनेन्स  वाले साहब के पास जाने को कहा जैसे ही मैं कार के पास गया तो चार व्यक्ति उतरे जिनमे से एक व्यक्ति के हाथ में कट्टा एक व्यक्ति के पास छोटा फर्सा एक के पास टामी एक के पास हॉकी थी जो व्यक्ति के पास कट्टा लिए था उसने मेरी कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया और कार में बैठाकर जंगल की ओर ले गये रास्ते  में ही मेरी आधार कार्ड, पैनकार्ड, वोटरकार्ड व नगदी 700 रूपए व एक नोकिया कम्पनी का मोबाइल जिसमे वोडाफोन की सिम डली थी व जितेन्द्र के कपड़े, नगदी 150 रूपये ड्रायवर लायसेंस बैग सहित अन्य  सामान छुड़ा लिया और चारो ने लातघूसों से मारपीट की व जंगल के रास्तेआ में हाथ बाँधकर छोड़कर भाग गए। हम दोनो ने थोड़ी  देर बाद अपने बंधे हाथ खोलकर थोड़ी दूर बने मकान वाले से पूछा तो उसने गांव का नाम शहरोक बताया, फिर पैदल पैदल रास्ता पूछकर गुरैया ढाबा पहुंच गये उक्त रिपोर्ट पर से थाना आरोन द्वारा अपराध क्रमांक 464/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!