Press "Enter" to skip to content

स्थायी वारंटी को न्यायालय ने भेजा जेल | Guna News

गुना। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय गुना में आरोपी बहादुर सिंह पुत्र भंवर सिंह बंजारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया।
उक्त आरोपी  पर थाना फतेहगढ़ में अपराध क्र 14/19 पर तेजी व लापरवाही से  वाहन चलाकर मृत्यु  कारित करने का अपराध पंजीबद्ध कर  विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त अपराध का अभियोग पत्र न्यायालय गुना में पेश किया गया था। विचारण के दौरान आरोपी के द्वारा न्यायालय में बार बार  उपस्थित न होने की दशा में न्यायालय गुना द्वारा आरोपी बहादुर को फरार घोषित कर दिनांक 30/08/2019 को स्थाई वारण्ट जारी किया गया था तथा उक्त स्थायी वारंट के पालन में आरोपी को पुलिस  द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 
  
       उक्त प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीमति डॉली गुप्ता  एडीपीओ गुना द्वारा की गई जिसके आधार पर न्यायालय गुना ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया।
🔚🔚🔚🔚🔚🔚🔚🔚🔙🔚
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!