Press "Enter" to skip to content

मारपीट कर बंदूक से फायर करने वाले पूर्व सरपंच को न्यायालय ने भेजा जेल | Guna News

गुना। जेएमएफसी चाचौड़ा न्यायालय में रास्तेे को लेकर मारपीट कर बंदूक से फायर करने वाले आरोपी रामप्रसाद भील को गिरफ्तार कर पेश किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री जितेन्द्र कुमार दांगी एडीपीओ चाचौड़ा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयीं जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
  
 मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 27/04/2020 फरियादी गुलाबचंद भील निवासी फतेहपुर ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल गुना के सर्जिकल वार्ड में रिपोर्ट लेख करायीं कि दोपहर करीबन 12 बजे की बात हैं मैं अपनी बकरियों को चराने के लिये खेत पर ले जा रहा था जैसे ही मैं करण सिंह भील के खेत पर पहुँचा तभी रामप्रसाद भील पूर्व सरपंच फतेहपुर का अपने हाथ में 12 बोर की बंदूक लेकर आया और कहने लगा मेरे घर के सामने मत निकला कर मैंने कहा कि यह तो सरकारी रास्ता हैं मैं तो यही से निकलूंगा इसी बात पर से रामप्रसाद भील मुझे गंदी-गंदी मां बहन की गालियां देने लगा मैंने गाली देने से मना किया तो राप्रसाद अपने हाथ में लिए हुए बंदूक से मेरे ऊपर जाने से मारने की नियत से गोली चलाई मैं झुका तो गोली मेरे दॉंये कंधे पर लगी चोट होकर खून निकल आया गोली की अवाज सुनकर मेरी पत्नी  अनोखीबाई एवं मेरी बुआ मुन्नीबाई और गांव का मोहन आ गया था। जिसने घटना देखी एवं बीच बचाव किया उसके बाद रामप्रसाद वहां से चला गया था फिर मुझे मेरे घर वाले मोटरसायकल  से लेकर जिला अस्पताल गुना आ गये थे। उक्त घटना पर से थाना मृगवास अपराध क्रमांक 69/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!