Press "Enter" to skip to content

अपराध : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल | Guna News

गुना। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि फरियादी ने अपनी लड़की गुम होने की रिपोर्ट की थी कि  दिनांक 19/04/2020 को मैं तथा मेरे परिवार के सभी लोग शाम को रात के 10 बजे खाना खाकर सो गये मेरी बच्ची  भी सो रही थी रात को डेढ़ बजे मेरी पत्नि की नींद खुली तो लड़की नहीं दिखी रात में बिना बताये कही चली गई फिर मैंने व मेरे परिवार वालो ने लड़की को गांव में आसपास तलाश किया कोई पता नहीं चला उक्त रिपोर्ट पर से थाना म्याना द्वारा गुम इंसान क्रं. 13/2020 कायम किया गया विवेचना के दौरान सुरेन्द्र चिढार पुत्र नीलम सिंह चिढ़ार निवासी नईसराय म्याना द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाना पाया गया। 
उक्ता घटना पर से थाना म्याना द्वारा अपराध क्रमांक 98/2020 पर अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपी सुरेन्द्र  चिढार को गिरफ्तार कर न्यायालय जेएमएफसी गुना के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमति डॉली गुप्ता एडीपीओ गुना द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयीं जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!