Press "Enter" to skip to content

GST से लेकर बेनामी प्रॉपर्टी तक

नरेंद्र मोदी के लिए चित्र परिणाम
नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत के 71वें
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की
प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करते हुए तमाम राजनीतिक एवं आर्थिक
मुद्दों पर बात की। जहां उन्होंने एक तरफ बिजनेस के लिहाज से वस्तु एवं
सेवा कर (जीएसटी) के कार्यान्वयन को बेहतर बताया वहीं दूसरी तरफ उन्होंने
ब्लैक मनी के संदर्भ में सरकार की ओर से किए गए प्रयासों को सामने रखा।
जानिए पीएम मोदी ने जीएसटी से लेकर ब्लैक मनी तक किन किन मुद्दों पर क्या
कुछ कहा…
जीएसटी के कार्यान्वयन ने व्यापार दक्षता में 30 फीसद का सुधार किया: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि जीएसटी लागू
होने के बाद इंटर-स्टेट चैक पोस्ट हटाए जाने से माल की आवाजाही में लगने
वाले समय को 30 फीसद कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर
(जीएसटी) ने केंद्र और राज्य स्तर पर लगने वाले दर्जनभर करों को एक कर दिया
है, सहकारी संघवाद का एक परिणाम है। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को
संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक की मदद से बेहद कम समय में इस
कानून का सहज कार्यान्वयन संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रकों को अब सामान
की आवाजाही में 30 फीसद कम समय लग रहा है क्योंकि जीएसटी लागू होने के बाद
चेक पोस्ट हटा लिए गए हैं। पीएम ने कहा कि इसने न सिर्फ हजारों करोड़ों
रुपए की बचत की है बल्कि समय भी बचाया है।
नोटबंदी के बाद 1.75 लाख करोड़ की राशि जांच के दायरे में
काले
धन पर कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता को जताते हुए प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में लोगों की ओर
से जमा की गई 1.75 लाख करोड़ रुपए से ऊपर की राशि और असंगत आय वाले 18 लाख
से ज्यादा लोग सरकारी जांच के अधीन हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच
चल रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “जिन लोगों ने
देश को लूटा है, जिन लोगों ने गरीबों को लूटा है, वो आज चैन की नींद नहीं
सो पा रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि बीते
साल 8 नवंबर को लिए गए नोटबंदी के फैसले जिसने 500 और 1000 रुपए के नोटों
को अमान्य कर दिया था की मदद से ही देश के बैंकिंग सिस्टम में तीन लाख
करोड़ की बेहिसाब संपत्ति आई है। पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी का असर साफ
तौर पर इस साल देखा गया है। उन्होंने कहा कि इस साल नए करदाताओं की संख्या
जिन्होंने रिटर्न फाइल किया है बढ़कर 56 लाख हो गई है जो कि बीते साल 22
लाख रही थी। यह कालेधन के खिलाफ लड़ाई का ही नतीजा है।
अब तक 800 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति हुई जब्त
71वें
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश
को जानकारी दी है कि सरकार ने अब तक 800 करोड़ के बेनामी संपत्तियों को
जब्त कर लिया है। आपको बता दें कि बीते साल नोटबंदी की घोषणा के बाद ही
केंद्र सरकार ने बेनामी प्रॉपर्टी पर शिकंजा कसना शुरू किया था। बेनामी
प्रॉपर्टी उस प्रॉपर्टी को कहा जाता है जिसमें प्रॉपर्टी का मालिकाना हक
किसी और के पास होता है लेकिन उसके लिए भुगतान किसी और की ओर से किया जाता
है। बेनामी संपत्ति को सरकार की ओर से जब्त किया जा सकता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!