
शिवपुरी। गर्ल्स कॉलेज में जिलास्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गल्र्स एवं पीजी कॉलेज, पिछोर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया जिसमें विभिन्न विधाओं में एकल डांस, ग्रुप डांस, रंगोली, पेटिंग, क्विज प्रतियोगिता एवं नाटक की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें बेटी बचाओ अंध विश्वास भगाओ नाटक की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही एवं नाटक को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य एनके जैन एवं समस्त स्टाफ अन्य अतिथिगण एनसीसी के सीईओ एसके सिसौदिया मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ज्योत्सना सक्सेना ने किया।






Be First to Comment