Press "Enter" to skip to content

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी|राजस्थान के झालावाड़ से स्मैक लेकर शिवपुरी में खपाने ला रहे युवक को देहात थाना पुलिस ने सोमवार की रात को पकड़ा। युवक के कब्जे से 2 लाख रुपए कीमत की स्मैक बरामद हुई है।

देहात थाना टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर से सूचना मिली एक युवक मोटरसाइकिल से स्मैक लेकर गुना कि तरफ से शिवपुरी आ रहा है। सूचना मिलने पर फॉरेस्ट चौकी गुना नाका क्षेत्र में चेकिंग के लगाई गई। तभी रात 11 बजे बताए गए नंबर की मोटरसाइकिल से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस की चेकिंग देख युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!