
शिशुकज के विद्यार्थियों ने डाले वोट
शिवपुरी। 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव की वोटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए शिशुकुंज प्ले स्कूल में मतदान केंद्र बनाकर विद्यार्थियों को चुनाव के बारे में बताया गया जहां विद्यार्थियों ने वोट कैसे डालें। इस बारे में जानकारी प्राप्त की वहीं उन्होंने यह भी मैसेज दिया कि सभी लोग अपना वोट जरूर डालें पोलिंग बूथ पर शिवकुमार ने चुनाव अधिकारी की, देवराज ने पुलिस ऑफिस अननया ने वोट डालकर मस्ट वोट का संदेश दिया व सभी विद्यार्थियों ने ई वी एम पर वोट डाले। शिशुकुंज प्ले स्कूल एक ट्रेनिंग स्कूल है जिसमें विद्यार्थियों को सभी विषयो की जानकारी प्रैक्टिकल नॉलेज के द्वारा कराई जाती है।






Be First to Comment