
शिवपुरी – 1200 विद्यार्थियों ने आने वाले चुनाव में मतदान को 100% करने के लिए हाथ की विशाल आकृति बनाकर कहा Must Vote India का संदेश दिया | गीता पब्लिक स्कूल परिसर में आज दिनांक 26- 10- 2018 को मस्ट वोट इंडिया का संदेश बच्चों द्वारा दिया गया| वोट देना हर भारतीय का अधिकार व उत्तर दायित्व है, प्रत्येक भारतीय व्यस्क को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि हमारे भारत देश की बागडोर सही हाथों में जाए और सरकार के कार्य में पारदर्शिता बनी रहे| इसी संदेश के साथ कक्षा 4 से दसवीं तक के बारह सौ बच्चों ने 90 मीटर चौड़े और 120 फ़ीट लंबे हाथ की आकृति सुंदर तिरंगे के साथ 20 मिनट में बनाकर इस संदेश को जन जन तक पहुंचाने की कोशिश की है| इस अवसर पर स्कूल संचालक मंडल, स्कूल स्टाफ के साथ साथ, शिवपुरी सीईओ राजेश जैन व बीआरसी अंगद सिंह तोमर उपस्थित रहे|
120 फीट लंबाई
90 फीट चौड़ाई
विद्यार्थियों की अरेंजमेंट में समय 20 मिनट
ड्रॉइंग 2 घंटे








Be First to Comment