भीलवाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह: विजय संकल्प महासभा में बोले- बड़ी मार्जिन से हार रहा है अशोक गहलोत का बेटा /राजस्थान

भीलवाड़ा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भीलवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में विजय संकल्प महासभा को संबोधित कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भीलवाड़ा के दौरे पर हैं। वे यहां भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में यहां विजय संकल्प महासभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान शाह भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर, मांडलगढ़, आसींद, मांडल, शाहपुरा, सहाड़ा, भीलवाड़ा और बूंदी जिले की हिंडोली विधानसभा को साधेंगे। ​​​​​​​जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के शक्करगढ़ में ये जनसभा हो रही है।

शाह ने पुलिस वालों को फटकारा

शाह ने सभा में पुलिसवालों को फटकारा। सभा में पीछे की तरफ कार्यकर्ता खड़े थे। पुलिस वालों ने उन्हें रोका तो शाह ने टोकते हुए कहा-पुलिसवालों इन्हें आने दो, रोको मत।

कश्मीर के लिए राजस्थान की माताओं ने बेटों का बलिदान दिया

दामोदर जी को दिया गया हर वोट नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगा। मोदी ने जो भी वादे किए, उन्होंने पूरे किए। कश्मीर हमारा है कि नहीं। है… खड़गे जी कहते हैं कि राजस्थान वालों का कश्मीर से क्या लेना-देना। खड़गे को नहीं मालूम कि राजस्थान से कितने लोग सेना में हैं। कश्मीर के लिए राजस्थान के न जाने कितनी माताओं ने अपने लाल की बलि दी है। धारा 370 हटाना चाहिए कि नहीं। हटाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी 70-70 साल से धारा 370 को संभालकर बैठी थी। मोदी जी ने इसे समाप्त कर दिया। कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बना दिया।

शाह बोले- सोनिया गांधी का एजेंडा है- राहुल बाबा को पीएम बनाओ

गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा- हर तीन महीने में विदेश यात्रा करने वाले राहुल बाबा हैं। दूसरी तरफ दीपावली के दिन भी काम करने वाले नरेंद्र मोदी हैं। सोनिया गांधी का एजेंडा है मेरे बेटे को प्रधानमंत्री बनाओ, मोदी का एजेंडा है मेरे भारत को महान बनाओ।


संबंधित खबरें