Press "Enter" to skip to content

4 डमी कैंडिडेट्स सीनियर PTI एग्जाम में बैठे थे: फर्जीवाड़ा फोटो बदलकर एडमिट कार्ड में, FIR कराई RPSC ने; एक पकड़ा गया /राजस्थान

अजमेर

आरपीएससी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPCS) की वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 में 4 अभ्यर्थियों के डमी कैंडिडेट बैठने का मामला सामने आया है। चारों ने प्रवेश पत्र की फोटो बदलकर अपनी जगह डमी अभ्यर्थी बैठाया। इन चारों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए आयोग ने बुलाया लेकिन वे आए नहीं। ऐसे में आयोग ने सिविल लाइन थाने में चारों अभ्यर्थियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। चारों कैंडिडेट्स बांसवाड़ा, जालोर, बाड़मेर, जोधपुर के हैं। अजमेर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जांच अधिकारी एडिशनल एसपी (अभय कमांड सेंटर) संजयसिंह चंपावत ने बताया कि एक कैंडिडेट को पकड़ा है और उससे पूछताछ की जा रही है। सीनियर पीटीआई एग्जाम-2022 का आयोजन अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालय पर 30 अप्रैल को हुआ था। अजमेर में 51 व जयपुर में 71 सेंटर बनाए गए थे। पहली पारी में 58.03 तथा दूसरी पारी में 57.51 प्रतिशत अभ्यर्थी मौजूद रहे थे।

इन चारों कैंडिडेट्स को आरपीएससी ने व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया था लेकिन ये चारों नहीं आए। ऐसे में आयोग ने मुकदमा दर्ज कराया।

इन चारों कैंडिडेट्स को आरपीएससी ने व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया था लेकिन ये चारों नहीं आए। ऐसे में आयोग ने मुकदमा दर्ज कराया।

यह दी आरपीएससी ने रिपोर्ट

सहायक अनुभाग अधिकारी प्रवीण मीणा ने 5 अप्रैल की रात को रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि आयोग ने 461 पदों के लिए 30 अप्रैल 2023 को 2 पारी में परीक्षा आयोजित कर 426 उत्तीर्ण अभ्यर्थी का परिणाम जारी किया था। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच में 31 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। आयोग ने उन्हें अवसर देते हुए 23 फरवरी को बुलाया गया। लेकिन नहीं आए। इसके बाद फिर से इन चारों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए 3 अप्रैल को बुलाया लेकिन फिर वे नहीं आए।

इस दौरान जांच में पता चला कि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा में 4 अभ्यर्थियों अजमेर प्लाजा सिनेमा के पास स्थित आर्यपुत्री कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजमेर के अभ्यर्थी कुशलीपाड़ा बांसवाड़ा निवासी राकेश पुत्र कैलाश मेदा, सिविल लाइन स्थित राजकीय जवाहर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजमेर के अभ्यर्थी कूका जालोर निवासी गोपीलाल पुत्र बाबूलाल, वैशालीनगर विजयसिंह पथिक श्रमजीवी कॉलेज अजमेर के अभ्यर्थी भीमदा बाड़मेर निवासी गैनाराम पुत्र जैसाराम और सावित्री गर्ल्स सीनियर एसईसी स्कूल अजमेर के अभ्यर्थी नीम वाली ढाणी जोधपुर निवासीकैलाश पुत्र जोगाराम जांगू द्वारा मूल प्रवेश पत्र में स्वयं की फोटो की जगह स्कैन फोटो लगाकर अपनी जगह परीक्षा में डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाई।

आईएएस एग्जाम कंट्रोलर आशुतोष गुप्ता और आरपीएससी सेक्रेटरी आईएएस रामनिवास मेहता।

आईएएस एग्जाम कंट्रोलर आशुतोष गुप्ता और आरपीएससी सेक्रेटरी आईएएस रामनिवास मेहता।

एएसपी को सौंपी जांच, एक को पकड़ा

आयोग की शिकायत पर पुलिस ने धारा 3/10 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा(भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम अध्युपाय) अधिनियम 2022, धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471, 120B भादस (भारतीय दंड संहिता) में मुकदमा दर्ज किया। प्रकरण में अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(अभय कमांड सेंटर) संजयसिंह चंपावत को सौंपी है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है। चंपावत ने बताया कि एक को जोधपुर से पकड़कर लाए है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!