Press "Enter" to skip to content

FIRST TIME SHIVPURI – फिल्म बागी सम्राट दद्दा मलखन सिंह चम्बल रौबिन हुड का WORLD PREMIERE SHOW आज शिवपुरी में

शिवपुरी। जय बोद्ररी माता फिल्म बागी सम्राट दद्दा मलखन सिंह चम्बल रौबिन हुड का वल्र्ड प्रिमियर शो शिवपुरी दुर्गा टॉकिज में आज 28 सितम्बर को दिखाया जायेगा। जिसमें शिवपुरी के स्थानीय कलाकारों की सहभागिता भी है। उल्लेखनीय है कि शिवपुरी जिले में वैसे तो कई फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी हे लेकिन आजतक किसी भी डायरेक्टर एवं निर्माता ने फिल्म का प्रीमियर शिवपुरी में नहीं किया है। यह पहला मौका है जब फिल्म बागी सम्राट द्ददा मलखन सिंह का प्रीमियर शो शिवपुरी में आज हो रहा हैं। उक्त बात की जानकारी स्थानीय सोनचिरैया होटल में डायरेक्टर मुकेश आरके चौकसे ने पत्रकार को देते हुए बताया उन्होंने कहा की फिल्म के शो में हीरो-हीरोयिन व दद्दा मलखान सिंह दर्शकों से मिलेंगे। इस फिल्म के पात्रों को हुबहू वैसा ही लेने का प्रयास किया गया हे जैसा की 

वह बागी जीवन के दौरान थे या यू कहे की रियल बायोपिक में थे। 17 जून 1982 को अपने आप को तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने भिण्ड में सरेण्डर किया गया था। दद्दा मलखान सिंह फिल्म के डायरेक्टर मुकेश आर.के. चौकसे ने फिल्म की सूटिंग शिवपुरी सहित पूरे मध्य प्रदेश के दार्शनिक स्थलों पर की गइ हैं। फिल्म के निर्माता मलखान सिंह राजपूत, एक्टर डायरेक्टर मुकेश आरके चौकसे हे सह निर्माता मोहित मालवीय, वीपी सिंह राजावत, नर्मदा प्रसाद वर्मा एडवोकेट हे फिल्म में गीत सूरज नागर ने (हसिना मान जाएगी) व (व्हाट ईज मोबा नम्बर) (अपर कलेक्टर) सुभाष आर दुरर्कर ने दिया हे वही मुकेश आरके चौकसे ने संगीत नशराज घिमीरे दिया हे।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी मुख्यता दद्दा बागी क्यों हुए से शुरू होकर उनके बागी जीवन पर आधारित हे उसके बाद उनके द्वारा बागी जीवन में एक रोबिन हुड जैसी छवि बनाई गयी थी जो गरीब बेसहारा के सहारा बनते थे दद्दा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया था यह सभी घटनाक्रमों को फिल्म में विस्तार से दिखाया गया है।

ये हैं फिल्म के मुख्य कलाकार

मुकेश आरके चौकसे, हेमंत बिरजे, प्रीति चौकसे, मुस्ताक खान, महेन्द्र जैन, अमृत पाल, ग्वालियर के धीरज शिवहरे, अनेक सिंह लोधी राजपूत, शिवपुरी जनपद उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, प्रीन्स शिवहरे, साक्षी, रितीक, भोला शिवहरे, एसके कुशवाह, लखन शिवहरे आदि फिल्म के कलाकार है व फिल्म की कथा, पटकथा, संवाद, मुख्य भूमिका मुकेश आरके चौकसे ने निभाई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!