
भोपाल। भोपाल में भाजपा को राष्ट्रीय प्रवक्ता संवित पात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के बाद मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं क्योंकि इस मामले में भाजपा को आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया गया। मामले में कलेक्टर के आदेश के बार एमपी नगर थाने में भाजपा मीडिया कॉर्डिनेटर एस एस उप्पल सहित अन्य भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं जांच के बाद संबित पात्रा पर भी दर्ज हो सकती है एफआईआर।
बताया जा रहा है कि भाजपा को प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक के लिए मिली थी जिसमें नियमानुसार ही शब्दों का प्रयोग करना था, लेकिन भाजपा द्वारा निर्धारित समय से पूर्व ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर ली और ऐसे शब्दों का उपयोग किया गया जो आचार संहिता के खिलाफ था। भोपाल स्थित नेशनल हेराल्ड की बिल्डिंग के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस में काांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पात्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भ्रष्ट बताया। हेराल्ड मामले को क्लासिक केस बताते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी को इस केस में जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। उन्हें जेल भेज देना चाहिए।






Be First to Comment