
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा कल शाम करीब 5.30 बजे अपने घर से ट्यूशन के लिए निकली तभी बदरवास के ही रहने वाले अरमान खान और विवेक परिहार ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और अंशुल मोबाइल शॉप रिजोदी रोड पर छात्रा रोक लिया और छात्रा से कहने लगे कि हमारा मोबाइल नंबर ले ले, साथ ही फिल्मी स्टाइल में अश£ील इशारे करते हुए गाना गाने लगे। छात्रा ने घर लौटकर इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। देर रात्रि परिजनों के साथ थाने पहुंचकर छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 354 डी ताहि (2)11,12 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजबीद्ध कर लिया है।






Be First to Comment