नशे में धुत्त मिले छात्रावास अधीक्षक पर FIR की तैयारी

शिवपुरी। जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय जनजाति बालक उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र विवेकानंद शिवपुरी में पदस्थ छात्रावास अधीक्षक शराब के नशे में पाए जाने पर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।  
डिप्टी कलेक्टर पल्लवी वैध द्वारा छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान शासकीय जनजाति बालक उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र विवेकानंद शिवपुरी के छात्रावास अधीक्षक रमेश आदिवासी कर्तव्य स्थल पर शराब के नशे में होने पर मेडीकल कराया गया। इनके विरूद्ध पुलिस थाने में भी एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।