बिना अनुमति किया प्रदर्शन
नागदा। हमेशा अनुशासन की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब कांग्रेस पैटर्न पर राजनीति करने के लिए उतारू हो गई है। महिदपुर से विधायक रहे बहादुर सिंह चौहान को इस बार पार्टी टिकट नहीं दे रही है इसको लेकर आज नागदा में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत के घर पर विधायक चौहान के समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री का घेराव किया। भाजपा विधायक बहादुर सिंह चौहान के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की और रैली भी निकाली। हमेशा विवादों में रहने वाले विधायक बहादुर सिंह चौहान के समर्थक इस बार फिर इस प्रदर्शन के बाद विवादों में आ गए हैं। जिला निर्वाचन विभाग अब इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है। बिना अनुमति रैली निकालने और प्रदर्शन करने के मामले में अप पुलिस एफ आई आर भी दर्ज कर सकती है। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन आचार संहिता नियम का उल्लंघन है। प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं में महिदपुर नगर के कैलाश राठी, शिरोमणि मेहता, मुकेश भगत, सुनील जैन, संतोष मालवीय, देवेन उद्धव, उमा पांडे, ज्योति कुमावत, शशि कला लश्करी के अलावा प्रताप सिंह आर्य, टीकम सिंह, श्रवण सिंह, रमेश कुमावत सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर सकती है। गौरतलब है कि कल लोक शक्ति कार्यालय पर बिना अनुमति केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन करने पर भाजपा नेता शंकर अहिरवार पर माधवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Be First to Comment