FB पर RSS प्रमुख के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले पर FIR

Related image
शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस में बजरंग दल के जिला संयोजक विनोदपुरी गोस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के चित्र के साथ आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर मोहम्मद आरिफ निवासी महल सराय पुरानी शिवपुरी ने शेयर किया है। जिसमें असभ्य शब्दावली और अपमान जनक भाषा का उपयोग किया गया है। जिससे संघ के स्वयंसेवकों की भावनाएं आहत हुई हैं, साथ ही हिन्दू स्वयं सेवकों में आक्रोश व्याप्त है। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने मोहम्मद आरिफ के खिलाफ धारा 153-ए के तहत  प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।