Press "Enter" to skip to content

यूनाइटेड एयरलाइन्स के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग बोइंग के बाद :  प्लेन में मौजूद थे 128 लोग / INTERNATIONAL

इमरजेंसी लैंडिंग से पहले यूनाइटेड एयरलाइन्स की फ्लाइट में दरवाजा खुले होने का अलर्ट देने वाली लाइट ऑन मिली थी। (फाइल) - Dainik Bhaskar

इमरजेंसी लैंडिंग से पहले यूनाइटेड एयरलाइन्स की फ्लाइट में दरवाजा खुले होने का अलर्ट देने वाली लाइट ऑन मिली थी। (फाइल)

अमेरिका में बोइंग 737 मैक्स 9 विमान का इमरजेंसी दरवाजा हवा में निकलने के एक हफ्ते के अंदर ही बुधवार को एक और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लोरिडा से उड़ान भरने के कुछ ही देर के अंदर यूनाइटेड एयरलाइन्स के विमान को सबसे करीबी एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, उड़ान भरने के बाद भी प्लेन में दरवाजा खुला होने का संकेत देने वाली लाइट जल रही थी। लोकल समय के मुताबिक, दोपहर करीब 3:42 पर एयरपोर्ट के रवाना होने के बाद भी यह लाइट जलती मिली। इसके बाद पायलट ने तुरंत एहतियात बरतते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा की।

तस्वीर टैम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए यूनाइटेड एयरलाइन्स के एयरबस A319 की है। यह विमान करीब डेढ़ घंटे बाद दोबारा रवाना हो गया। (क्रेडिट- डेली मेल)

तस्वीर टैम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए यूनाइटेड एयरलाइन्स के एयरबस A319 की है। यह विमान करीब डेढ़ घंटे बाद दोबारा रवाना हो गया। (क्रेडिट- डेली मेल)

उड़ान भरने के बाद 50 मिनट बाद इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट अवेयर के मुताबिक, विमान को शाम करीब 4:35 बजे टैम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। विमान में करीब 123 पैसेंजर्स और 5 क्रू मेंबर्स सवार थे। टैम्पा एयरपोर्ट ने बताया कि लैंडिंग से पहले उनसे रनवे के स्टेटस के बारे में जानकारी ली गई थी।

हालांकि, यूनाइटेड एयरलाइन्स ने दरवाजा खुले होने के बारे अब तक कोई बयान नहीं दिया है। करीब डेढ़ घंटे तक टैम्पा में रहने के बाद शाम करीब 6 बजे फ्लाइट फिर से रवाना हो गई। बता दें कि यूनाइटेड एयरलाइन्स उन 2 अमेरिकी कंपनियों में शामिल हैं, जो बोइंग 737 मैक्स 9 प्लेन ऑपरेट करती हैं। हालांकि, बुधवार को जिस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुए वो एयरबस A319 था।

6 जनवरी को बोइंग विमान का दरवाजा हवा में उखड़ा था
इससे पहले 6 जनवरी को अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737 मैक्स 9 सीरीज के प्लेन का इमरजेंसी एग्जिट डोर 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उखड़ गया था। एयरलाइंस के मुताबिक विमान में 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे।

दरवाजा उखड़ने से बगल की सीट पर बैठे बच्चे की शर्ट फट गई। वहीं कुछ पैसेंजर के फोन भी हवा में उड़ गए। हालांकि बच्चे की मां ने उसे प्लेन से बाहर गिरने से बचा लिया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इस हादसे के बाद अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बोइंग के 171 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी थी।

6 जनवरी को उड़ान भरने के कुछ ही घंटे बाद बोइंग 737 मैक्स 9 विमान का इमरजेंसी गेट हवा में उखड़ गया था।

6 जनवरी को उड़ान भरने के कुछ ही घंटे बाद बोइंग 737 मैक्स 9 विमान का इमरजेंसी गेट हवा में उखड़ गया था।

यूनाइटेड एयरलाइंस ने बोइंग 737 मैक्स 9 की 167 उड़ानें रद्द कीं
यूनाइटेड एयरलाइंस के पास भी 79 बोइंग 737 मैक्स 9 विमान हैं। 8 जनवरी को जांच के दौरान उन्हें अपने बेड़े में कई बोइंग 737 विमानों के पैनल में ढीले बोल्ट मिले थे। बुधवार को कंपनी ने इनकी 167 उड़ानें रद्द कर दी। इसके बाद गुरुवार को भी कई उड़ाने कैंसिल होने की आशंका है।

बोइंग विमानों में गड़बड़ी के बाद भारत के एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने भी बोइंग 737 मॉडल के विमानों की जांच के आदेश दिए थे। इस दौरान भारत में मौजूद 40 ऐसे विमानों में से एक में वॉशर गायब मिला था।

हालांकि, ये वॉशर कौनसे हिस्से का था, इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। इसके बाद बोइंग की गाइडलाइंस के मुताबिक, जरूरी कदम उठाए की बात कही गई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!