Press "Enter" to skip to content

DPC शिरोमणी दुबे की एक बार फिर शिवपुरी वापसी, हाईकोर्ट ने दी राहत

शिवपुरी। अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जिला परियोजना समन्वयक शिरोमणी दुबे एक बार फिर डीपीसी का पद संभालेंगे। सोमवार को ग्वालियर हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने पुन: पदभार भी ग्रहण कर लिया है। शिरोमणि दुबे को 17 सितंबर को राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने उनकी डीपीसी पद की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल विभाग में भेज दिया था और दतिया जिले के हाईस्कूल छिरौला में प्राचार्य के पद पर पदस्थ भी कर दिया था। कलेक्टर ने भी उन्हें तत्काल कार्यमुक्त भी कर दिया था पर दुबे इस आदेश के खिलाफ ग्वालियर हाईकोर्ट चले गए। डीपीसी ने बताया कि हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला देते हुए राज्य शासन द्वारा प्रतिनियुक्ति समाप्त करने व उन्हें कार्यमुक्त करने वाले दोनों आदेशों को निरस्त कर दिया है। तत्काल डीपीसी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। इसके क्रम में उन्होंने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर पुन: पदभार ग्रहण कर लिया। दुबे आदेश के बाद से ही मेडिकल अवकाश पर चल रहे थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!