Press "Enter" to skip to content

दूरसचांर वाहिनी भातिसी पुलिस बल शिवपुरी में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की पत्रिका सर्वत्र हिंदी का विमोचन / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति शिवपुरी की वर्ष 2021-22 की प्रथम अर्द्ववार्षिक बैठक का आयोजन श्री राजीव लोचन शुक्ल अध्यक्ष न॰रा॰का॰स॰ व उपमहानिरीक्षक दूरचांर वाहिनी भा॰ति॰सी॰पुलिस बल की अध्यक्षता में मंगलवार को को दूरसचांर वाहिनी भा.ति.सी.पु.बल में आयोजित हुई।

राजीव लोचन शुक्ल, अध्यक्ष न.रा.का.स. शिवपुरी ने सभी कार्यालय अध्यक्षों/ प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक के प्रारम्भ में नराकास शिवपुरी द्वारा प्रकाशित पत्रिका सर्वत्र हिंदी के प्रथम अंक का विमोचन माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा किया गया। बैठक के दौरान नराकास सचिव तकदीर सिंह द्वारा शिवपुरी जिले में स्थित सभी केन्द्रीय कार्यालयों /बैंको/उपक्रमों में राजभाषा हिंदी की स्थिति की समीक्षा की।

उक्त बैठक में नगर में स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालय/उपक्रम/बैंकों के 25 अध्यक्षों/प्रतिनिधियों ने भाग लिया बैठक में हिंदी प्रशिक्षण, ऑनलाईन तिमाही प्रगति रिपोर्ट,राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3)का अनुपालन, हिंदी संबधी प्रोत्साहन योजनाओं, हिंदी में पत्राचार और कम्प्यूटर पर हिंदी में कार्य करने व राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विभिन्न कार्यालयों से पधारे कार्यालय अध्यक्षों/प्रतिनिधियों ने राजभाषा के विकास हेतु अपने निम्नः सुझाव प्रस्तुत किये-

1 सदस्य कार्यालयों के बीच विभिन्न प्रकार की हिंदी संगोष्ठी/हिंदी संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाए।

2 हिंदी प्रोत्साहन योजना सभी कार्यालय लागू करें।

3 नराकास सदस्य कार्यालयों के बीच राजभाषा शील्ड योजना को चलाना।

4 नराकास सदस्य कार्यालयों के बीच हिंदी से संबधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करना।

5 सर्वत्र हिंदी पत्रिका में सर्वश्रेष्ठ लेखों को सम्मानित करना।

 

उपरोक्त सुझाव के अनुपालन हेतु सभी कार्यालय अध्यक्षों ने मिलजुल कर कार्य करने हेतु संकल्प लिया। अंत में अध्यक्ष महोदय ने नराकास गतिविधियों में प्रत्येक कार्यालय से सहयोग की अपेक्षा और कार्यालयों में संघ की राजभाषा नीति का सफल क्रियान्वयन की अपील की।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!