Press "Enter" to skip to content

विशेष छूट के साथ दून पब्लिक स्कूल में प्रवेश प्रारंभ / Shivpuri News

बच्चों व पेरेंट्स में नवीन सत्र को लेकर उत्साह

शिवपुरी। शिक्षा की दृष्टिकोण से विगत सत्र काफी निराशा पूर्ण गया है। नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी बच्चे स्कूल में जाने से वंचित रह गए। परंतु जुलाई सत्र को लेकर बच्चों में उत्साह है कि शीघ्र ही स्कूल खुलेंगे और वो फिर से अपने दोस्तों के साथ पढ़ने जाएंगे। नवीन सत्र में देश के प्रतिष्ठित दून पब्लिक स्कूल नई दिल्ली की शिवपुरी ब्रांच में भी प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। कोरोना संकट के कारण नागरिकों की आजीविका पर भी असर पड़ा है जिसे ध्यान में रखते हुए दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी द्वारा भी फीस में विशेष छूट दी गई है। कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के किसी भी क्लास में प्रवेश लेने पर रजिस्ट्रेशन फीस को जीरो कर दिया गया है वहीं एडमिशन फीस भी नाम मात्र की ली जा रही है। हर माता-पिता अपने बच्चों को एक अच्छे स्कूल में पढ़ाने का सपना देखता है ऐसे में दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी द्वारा दी गई छूट से निश्चित ही पालक राहत महसूस करेंगे।

दून पब्लिक स्कूल की संचालिका डॉक्टर खुशी खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि वर्तमान में कोरोन संकट के कारण हर कोई प्रभावित हुआ है ऐसे में दून पब्लिक स्कूल कम फीस में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। दून स्कूल जिले का एकमात्र स्कूल है जहां बच्चों को बेहतर एजुकेशन देने के लिए मोंटेसरी लैब, स्टेम लैब,मैथ्स लैब ,लैंग्वेज लैब ,डांस एंड म्यूजिक स्टूडियो ,जंगल कब जैसी उच्च सुविधाओं के साथ विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है जहां पर पढ़ कर निश्चित रूप से छात्रों के साथ पालक भी गौरव महसूस करेंगे । डॉ खुशी खान ने पालकों से इस छूट का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों को भी निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!