Press "Enter" to skip to content

जिला सीईओ ने किया ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवो का भ्रमण / Shivpuri News

 

सुलार गाँव के ग्रामीणो से की चर्चा शीघ्र रास्ते का निर्माण कराया जाएगा-वर्मा

शिवपुरी। खोड़ आज जिला पंचायत सी ई ओ एच पी वर्मा ने पिछोर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नावली,बरेला एवं माचमोर का भ्रमण किया।ग्राम पंचायत नावली मे आदिवासी बस्ती मे चल रहे नाली निर्माण के कार्य का निरिक्षण किया।बस्ती मे लगे हेंडपम्प पर चबूतरा सॉक पेढ़ बनाने के निर्देश दिये ग्राम पंचायत बरेला में बड़ाखो पहाडी पर कन्टूर ट्रंच के कार्य कनिरिक्षं किया इस दौरान ग्रामीणो से चर्चा की कुछ ग्रामीणो से इससे क्या लाभ हुआ।ग्रामीण हजरत लोधी ने बताया की इससे कुओ का जल स्तर बड़ा है दूसरा पहाड से लगी हुई जमीन मे खेती नही होती थी अब यह समस्या खत्म हो गई हैं।उपयंत्री सुरेन्द्र लोधी ने बताया इस कन्टूर ट्रंच के माध्यम से 3 से 4लाख क्यूबिक मीटर पानी जमीन के अंदर गया है।इसके पश्चात ग्राम दरगवां मे सेक्रेशन निर्माण का निरिक्षण किया।इसके पश्चात ग्राम पंचायत माचमौर के सुलार गाँव का भ्रमण किया सुलार गाँव का चयन ओ डी एफ प्लस के लिये किया गया है जिसमे प्रत्येक परिवार को शौचालय निर्माण का लक्ष्य हैं जिनके पास शौचालय है उनका उपियोग हो रहा है य नही उनको प्रेरित करना कचरे का प्रबंधन बगैरह पर चर्चा की गई अत्यधिक वर्षा होने से गाँव का सम्पर्क टूट गया है इस कार्य को शीघ्र कराए जाना है यह कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।माचमौर की आदिवासी महिला पुष्पा, सरोज,गोमती आदिवासी ने बताया की हमारे घरो मे पानी भर रहा है हमारे लिये अन्य जगह घर बनाने के लिये जमीन दी जाए उस पर उन्होने कहा हम राजस्व टीम को भेज कर दिखवा लेते है और उचित जगह मिलने पर उपलब्ध कराएगे।भ्रमण के दौरान कार्य पालन यंत्री पान्डे,मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुश्पेंद्र व्यास,सहायक यंत्री विनोद चितोडिया साथ रहें।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!