Press "Enter" to skip to content

हाईवे रोड पर लूट करने वाले आरोपी मौके पर ही दबोचे | Dinara News

दिनारा। हाइबे पर लूट करने के प्रयास के आरोपी दिनारा पुलिस की सक्रियता से दबोचे लिए गए । गत दिवस दो लूटरे एक लाल रंग की पल्सर मोटर साइकिल पर सवार होकर जैसे ही लुटरे हाइबे रोड रतन ढाबा के सामने पहुचे तो वहाँ पर फरियादी मुकेश यादव पुत्र मुलायम सिंह यादव निवासी आवास से रुपयों से भरा पर्स लूटने का प्रयास किया । किन्तु फरियादी की स्वयं की हिम्मत औऱ दिनारा पुलिस की सक्रियता से एक आरोपी प्रदीप अहिरवार पुत्र रमेश अहिरवार उम्र 20 साल निवासी ग्राम बमेर थाना रक्सा दबोच लिया गया जबकि दूसरा आरोपी विक्की उर्फ विकास ठाकुर निवासी ग्राम बमेर थाना रक्शा जिला झांसी फरार हो गया ।  फरार आरोपी की दिनारा पुलिस टीम तलास में जुटी । उपरोक्त कार्यवाही में दिनारा थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत,थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम,आरक्षक अंकित सिंह,पीकेश,पुष्पेन्द्रसिंह,सैनिक धर्मपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!