Press "Enter" to skip to content

दहेज में मांगते थे बाइक व रुपए इसलिए रचना ने लगा ली फांसी | Dinara News

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत महिला की मौत के बाद ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। जांच के बाद खुलासा हुआ कि मृतिक के ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे जिससे परेशाान होकर महिला ने खुदकुशी जैसा आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस ने बताया कि 16 जून कोे उन्हें सूचना मिली कि ग्राम कूढ़ में रहने वाली महिला रचना जाटव ने घर में फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। 
जांच में खुलासा हुआ कि रचना पुत्री राकेश जाटव की शादी ग्राम कूढ़ में रहने वाले धर्मेंद्र जाटव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन इसके बाद पति व ससुरालीजन दहेज में बाइक व रुपए की मांग करने लगे। जब रचना ने दहेज लाने से इंकार कर दिया तो उसे रोज प्रताड़ित किया जाने लगा। घटना की जानकारी रचना ने पिता को दी जिस पर पिता ने भी पुत्री के पति व ससुरालीजनों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। प्रताड़ना से तंग आकर रचना ने घर की दूसरी मंजिल पर बनी खपरैल में फांसी लगा ली। 
विवेचना के बाद पुलिस ने पति धर्मेंद्र जाटव, तुलसीराम जाटव, शिवकुमारी, दयारवती, पूजा जाटव निवासी कूढ़ थाना दिनारा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!