Press "Enter" to skip to content

जांच में हुआ खुलासा, रजनी को करते थे दहेज के लिए प्रताड़ित, इसलिए लगा लिया मौत को गले / Dinara News

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत सितंबर माह में एक महिला ने मौत को गले लगा लिया। तत्समय पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। मामले की जांच अनुविभागीय अधिकारी करैरा ने की। यहां जांच में खुलासा हुआ कि महिला को ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे जिससे परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया। 
22 सितंबर को रात के समय बम्हारी थाना दिनारा में महिला रजनी ने अपने घर में फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पता चला कि महिला को उसके ससुरालीजन दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करते थेे। रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान होेकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच अनुविभागीय अधिकारी करैरा द्वारा की गई। यहां विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि मृतिका को उसका पति अर्जुन लोधी पुत्र धनीराम लोधी, ससुर धनीराम लोधी व सास अनीता पत्नी धनीराम लोधी दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। मामलेे में पुलिस ने सभी पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!