Press "Enter" to skip to content

दिनारा में बाइकर्स गैंग की दहशत, युवक से किया लूट का प्रयास | Dinara News

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत झांसी शिवपुरी हाइवे पर एक झांसी के बाइकर्स गैंग ने ग्राम आवास के रहने वाले युवक से लूट का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मुकेश पुत्र मुलायमसिंह यादव निवासी ग्राम आवास ने बताया कि 4 जून को दोपहर के समय वह रतन ढावा के सामने झांसी शिवपुरी हाइवे रोड पर किसी काम से जा रहा था तभी ग्राम बमेर, रक्शा झांसी के रहने प्रदीप अहिरवार, विक्की ठाकुर बाइक से आए और उसका रास्ता रोककर धमकाया एवं रुपए से भरा पर्स छीनने का प्रयास किया लेकिन युवक के शोर मचाने पर बाइक सवार भाग गया। घटना के बाद मुकेश थाने गया और प्रदीप अहिरवार व विक्की ठाकुर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने एमपीडीपीके एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपितों क तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!