Press "Enter" to skip to content

एटीएम कार्ड धारकों में हर्ष : दिनारा में खुला एसबीआई का एटीएम | Dinara News

7 वर्षो से चली आ रही एटीएम खुलने की की माग हुई पूरी

अब एटीएम कार्ड धारको को पैसे निकालने के लिए झांसी औऱ करैरा के नही लगाना पड़ेंगे चक्कर

दिनारा- दिनारा कस्बे में एसबीआई का एटीएम खुलने से एटीएम कार्ड धारकों में खुशी का माहौल व्याप्त है । सोमवार की सुबह 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार ने अपने बैंक स्टाप के साथ एटीएम का फीता काटकर पूजन किया तो इतने में एटीएम से पैसा निकालने वालो की भीड़ लग गई और पूजन होते ही लोगो ने बैंक की लाइन में न लगते हुए पूरे हर्षो उल्लास से एटीएम से पैसा निकाला इस वक्त लोगो के चहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी । बताया जाता है कि दिनारा एसबीआई बैंक में लगभग 40 हजार खाता धारक है,औऱ लगभग 40 ग्राम के ही लोगो का लेनदेन इस बैंक पर निर्भर है। इसलिए पैसे निकालने के लिए घंटो लाइन में खड़ा होने के उपरांत ही खाताधारक अपना पैसा निकाल पाते है । वर्ष 2013 से दिनारा में एटीएम खोलने की माग एटीएम धारकों द्वारा की जा रही थी जिसके करीब 7 सात होने को है । एटीएम कार्ड धारकों की माग सहित शाखा प्रबंध दिनारा के प्रयास के चलते 30 सितंबर सोमवार को एसबीआई के एटीएम की ओपनिंग हो पायी जिससे एटीएम कार्ड धारकों में खशी का माहौल व्याप्त है। एटीएम के ओपनिंग अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार,क्षेत्राधिकारी अनिल त्यागी,सर्वज्ञ श्रीवास्तव,प्रशांत पटेल,कैलाश ओझा,प्रमोद कुमार,लाराराम,बृजेन्द्र रावत, अतुल सक्सेना,केके पत्रकार आदि उपस्थित थे।

इनका कहना है
अभी हमे घंटो बैंक की लाइन में पैसे निकालने के लिए खड़ा होना पडता है तब पैसे निकाल पाते है । कभी कभी सर्वर नही आने के चलते एटीएम से पैसा निकालने के लिए दिनारा से 25 किलोमीटर दूर झांसी औऱ करैरा के भी चक्कर लगाने पड़ते थे । जिससे हमें छुटकारा मिलेगा । एटीएम खुलने से हमे बहुत खुशी हो रही है
एटीएम कार्ड धारक
राज सोनी दिनारा

भारतीय स्टेट बैंक शाखा दिनारा में लगभग 40 हजार खाताधारक एवं 40 ग्राम के लोग पैसे  निकालने के लिए आश्रित है। जिसके चलते आये दिन बैंक में पैसे निकालने वालो की बड़ी लाइन लग जाती है । औऱ घंटो बाद एक दूसरे का नम्बर आता है। एटीएम खुलने से खाताधारकों को बहुत कुछ राहत मिलेगी

शाखा प्रबंधक

भारतीय स्टेट बैंक दिनारा
प्रभात कुमार

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!