
दिनारा कस्बे में घूम रहा था आरोपी
दिनारा। दिनारा पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर मुखबिर की सूचना पर एक युवक देशी पिस्टल व तीन जिंदा राउंड के साथ गिरप्तार किया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया
दिनारा थाना प्रभारी के एन शर्मा ने बताया कि शुक्रबार को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि एक युवक पिस्टल लगाकर बाजार में घूम रहा है तो पुलिस ने सतीश गुप्ता के मकान के पास से आरोपी महेंद्र उर्फ जीतू पुत्र लक्ष्मण सिंह चौहान उम्र 21 साल निवासी दुवारका बिरौली थाना पिछोर की तलाशी ली तो युवक के पास 1 देशी पिस्टल,व तीन जिंदा राउंड मिले पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार कर आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।






Be First to Comment