Press "Enter" to skip to content

अवैध शराब रखकर कर रहा था बस का इंतजार, पुलिस ने दबोचा / Dinara News

दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत कुचलौन चौराहे से पुलिस एक एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। युवक कट्टी में शराब भरकर बेचने के लिए जा रहा था तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे धर-दबोचा। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अशोक बाबू शर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कुचलौन चौराहे पर एक युवक कट्टी लेकर खड़ा है उसमें अवैध शराब भरी हुई है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को धर-दबोचा। युवक के पास से एक कट्टी बरामद की गई जिसमें कच्ची शराब भरी हुई थी। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह चौराहे पर बस का इंतजार कर रहा था और इस कच्ची शराब को बेचने जा रहा था। मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!