Press "Enter" to skip to content

दिनारा में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन | Dinara News

दिनारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उप खण्ड का संचलन निकाला गया।कार्यक्रम के शुरुआत में संघ के प्रथम सर संघ चालक और संस्थापक डॉक्टर केशव वलराम हेडगेवारजी और द्वितीय सर संघ चालक सदाशिव राव गोलवलकर गुरूजी  के चित्रों पर माल्य अर्पण कर पूजन किया गया। इसके वाद अतिथियों का परिचय कराया गया ।इसके बाद अमृत वचन और गीत लिया गया।
ततपश्चात मुख्यवक्ता श्री सीताराम जी गेडा (जिला सह गौ सेवा संवर्धन प्रमुख )के द्वारा अपना बौद्धिक दिया गया।
इसके बाद गीतों को गाते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए संचलन निकला , संचलन का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर नगरवासियों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि खण्ड संघचालक जगदीश सिंह चौहान, जिला प्रचारक अखिलेश रघुवंशी जी, सुखनन्दन कुशवाहा,राजेन्द्र स्वर्णकार , रायसिंह दंडौतिया, बलराम राय , राजू मर, सतीश भार्गव, हेमन्त रावत ओर समस्त नगर  के स्वमसेवक उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!