Press "Enter" to skip to content

करंट लगने से युवक महेश लोधी की मौत | Dinara News

दिनारा। दिनारा थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ढाड़ में गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महेश लोधी पुत्र स्वर्गीय गणपत लोधी (42) अपने गांव में किराए के मकान में मूंगफली का छिलका छीलने की मशीन पर काम कर रहा था। अचानक छिलका वाली मशीन पर करंट आ जाने से महेश लोधी को करंट लग गया। गांव वाले जब तक कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गांव के सुरेन्द्र ठाकुर के द्वारा लाइट बंद कर घरवालों को जानकारी दी जानकारी मिलते ही वह महेश को झांसी हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेश लोधी गांव के जाने माने मुंगफली व्यापारी थे उनकी मौत की खबर से गांव में शोक का माहोल है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!