Press "Enter" to skip to content

दहेज प्रताड़ना का शिकार हुई रिंकी, थाने में दर्ज करवाया केस / Dinara News

दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों पर दहेेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने मारपीट, दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार रिंकी ने बताया कि उसकी शादी दिनारा में रहने वाले जितेंद्र यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। रिंकी ने जब दहेज लाने से इंकार कर दिया तो उसकी मारपीट शुरू कर दी। जिस पर रिंकी ने पिता को घटना के बारे में बताया। पिता ने भी ससुरालियों को समझाया लेकिन वह नहीं माने और मारपीट कर रिंकी को घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद रिंकी पिता के यहां पहुंची और थाने में जाकर केस दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र , ममता, नीलम, हेमलता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!