Press "Enter" to skip to content

खड़े डंपर में जा घुसा ट्रॉला, ड्रायवर की मौत / Dinara News

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत झांसी हाइवे पर एक ट्रॉला खड़े डंपर से जा टकराया जिससे ट्रॉला चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी झांसी हाइवे रोड प्रतिक्षालय के पास चेक पोस्ट सिकंदरा थाना दिनारा पर किसी ने बिना संकेत के अपना डंपर बीच रोड पर खड़ा कर दिया। रात के समय जब जितेंद्र पुत्र रामहेत कुशवाह निवासी सुरवाया अपने ट्रॉला को लेकर आ रहा था तो अंधेरे के कारण बीच रोड पर खड़ा हुआ डंपर दिखाई नहीं दिया। जिस पर ट्रॉला डंपर से जा टकराया। घटना में ट्रॉला चालक की मौत हो गई। जबकि सतनाम घायल हो गया। मामले में पुलिस ने सतनाम की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!