Press "Enter" to skip to content

दुकान का ताला तोड़कर ले गए राजश्री, नमकीन व चिप्स / Dinara News

दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने एक स्टाल को निशाना बना दिया। चोर यहां से दुकान का सामान नकदी समेट कर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सुंदरसिंह पुत्र भैयालाल यादव निवासी जरगंवा चक थाना दिनारा की स्टाल हाइवे रोड पर है। बीते रेाज रात के समय चवन्नी कोरी एक अन्य युवक आया और स्टाल का ताला तोड़कर उसमें रखे नमकीन पाउच, चिप्स व राजश्री गुटखा सहित 2-3 हजार की नकदी चुराकर ले गए। घटना की जानकारी जब सुंदर को लगी तो वह थाने गया और मामले में चवन्नी कोरी एक अन्य के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!