Press "Enter" to skip to content

प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह में समाजसेवी व कोरोना फाइटरों का हुआ सम्मान / Dinara News

दिनारा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्व.भगवत प्रसाद तिवारी की स्मृति में किसान नेता सतीश फौजी के आयोजन में प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे वर्ष 2020 में शासकीय सेवा में चयनित एवं क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल के टॉप थ्री छात्र-छात्राओं का परिवार सहित सम्मान किया गया। 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रागीलाल जाटव, अध्यक्षता जी.एस. बैरवा ने की, विशिष्ट अतिथि एन.पी. सिंह (बॉबी राजा),जनपद उपाध्यक्ष बेबी एन.एस. यादव, जनपद सदस्य आरती जयजय वकील आदि शामिल थे । स्पोकन परसन के रूप में दिनारा थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत और कौटिल्य अकेडमी संचालक नरेन्द्र सिंह सोमवंसी शामिल थे । 

 

समारोह में रेवोल्यूशन डांस ग्रुप ने समाबधे रखा, कार्यक्रम में कवि पंकज पंडित द्वारा ओज की देशभक्ति कविता सुनाई गई  एवं यूट्यूबर सत्या यादव बुन्देलखण्ड  द्वारा हस्य की कविता सुनाई छात्र छात्राओं ने एक से बढकर देश भक्ति प्रस्तुतियां दी । विधायक प्रागीलाल जाटव ने स्टेज निर्माण के लिए विधायक निधी से 2 लाख रुपये राशि देने की घोषणा की एन.पी. सिंह बॉबी राजा के द्वारा प्रतिवर्ष प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह में सभी प्रतिभाओं के लिए एवं अतिथियों के लिए  उपहार स्वरूप  शील्ड प्रदान की जाती है एन.पी.सिंह बॉबी राजा ने सराहनीय आयोजन के लिए सतीश फौजी सहित आयोजन के समस्त सहयोगियों की प्रसंसा की और कहा ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं का उत्साह बर्धन सहित सम्बल बढ़ता है। कार्यक्रम आयोजक सतीश फौजी ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

 

आयोजन के लिए उपस्थित जनो ने प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह टीम की भूरी भूरी प्रसंसा की ।  कार्यक्रम का संचालन सतीश फौजी ने किया । सम्मान समारोह अवसर पर स्टूडेंट्स,जनप्रतिनिधि,समाज सेवी,गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!