Press "Enter" to skip to content

स्वयं सेवकों ने दिनारा कस्बे में निकाला पथ संचलन / Dinara News

िशवपुरी। दिनारा कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड दिनारा का पथ संचलन निकाला गया। संचलन में स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे थे। इस संचलन का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। पथ संचलन की शुरुआत रेस्ट हाउस परिसर से हुई सर्वप्रथम भारत माता एवं संघ के संस्थापक केशव बलराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद संघ की 12 महीने लगने वाली शाखा का वार्षिक उत्सव हुआ जिसमें स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार, व्यापम योग, समता आदि किया। रेस्ट हाउस परिसर से होकर मुख्य बाजार से होते हुए ग्राम पंचायत भवन पहुंचा। यहां से पोस्ट ऑफिस होते हुए रेस्ट हाउस पर समाप्त हुआ संचलन का ग्राम वासियों ने जगह-जगह आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!