Press "Enter" to skip to content

दिनारा में गोलीकांड : चलती स्कार्पियों पर फार्चूनर सवारों ने किया फायर, एक के हाथ तो दूसरे की टांग में लगी गोली / Dinara News

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पिछोर तिराहे के पास एक चलती स्कार्पियों में फार्चूनर सवारों ने ओवरटेक कर गोलीबारी कर दी। घटना में स्कार्पियों में सवार दो लोग घायल हो गए। मामला जमीनी विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महेश पांडे, राघवेंद्र पटेरिया निवासी झांसी शुक्रवार को कमलेश्वर धाम मंदिर के दर्शन करने के लिए स्कार्पियो कार से जा रहे थे। जब वह पिछोर तिराहे के पास से निकले तो एक तेज रफ्तार में आती हुई फार्चूनर ने ओवर टेक करते हुए बंदूक से फायर करने शुरू कर दिए। बंदूक से निकली गोली महेश व राघवेंद्र को लगी जिससे वह घायल हो गए। वहीं घटना के बाद फार्चूनर सवार मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही ​पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। महेश पांडे ने बताया कि गोलीबारी करने वाले उनके परिवार के सदस्य लक्ष्मीकांत व उदय है इन लोगों से हमारा जमीनी विवाद चल रहा है। इसी कारण इन्होंने यह हमला बोला है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!