दिनारा। झांसी के रहने वाले प्रदीप तिवारी बीते रोज करैरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित आए हुए थे। इस दौरान वह आपे में अपना बैग भूल गए। बैग में लाखों रूपए के स्वर्ण आभूषण व कपडे थे। मामले की सूचना प्रदीप ने दिनारा थाने को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष भार्गव ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया व उनके निर्देश पर कार्य करते हुए आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया जहां उन्हें आपे का नंबर मिल गया। आपे का नंबर मिलने के बाद मालिक से बातचीत की और बैग को अपनी सुपुर्दगी में लेकर प्रदीप के सुपुर्द कर दिया। वहीं बता दें कि बैग में रखे आभूषण व अन्य सामान सुरक्षित था। दिनारा पुलिस की इस सफलता पर प्रदीप तिवारी व अमाजन ने बधाईयां दी है।
बीती 16 फरवरी को प्रदीप पुत्र बाबूलाल तिवारी निवासी राजापुर थाना रक्शा हाल निवासी राजेंद्र नगर थाना सीपरी बाजार जिला झांसी अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने करैरा आए थे। शादी में जाने के लिए एक आपे किराए पर किया और उसमें पीछे की साइड बैग रख दिया। बैग में ओढने के कपड़ों के अलावा एक गले का हार सोने का, चार अंगूठी सोने की, एक जोडी सोने के कानों की झुमकी, दो जोडी चांदी की पायल जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रूपए थी भूलवश आपे से नहीं उतार पाए थे जिसकी सूचना थाना दिनारा में दी गई थी।
सूचना मिलते ही दिनारा पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज खंगालना शुरू किए। जिस पर आपे मालिक का पता कर तलाश की गई और वाहन स्वामी मनीष पाल निवासी सिकंदरा से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने बताया कि वह आपे घर में रखकर शादी में चला गया है। 19 फरवरी को आपे स्वामी जब वापस आया तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आपे को चैक किया तो बैग उसी में रखा गया। यहां बैग को पुलिस ने अपने सुपुर्द किया और बैग मालिक को सूचना दी। सूचना पर प्रदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बैग को चैक किया तो सभी सामान व आभूषण सुरक्षित थे।
बैग मिलने पर प्रदीप ने पुलिस का आभार प्रकट किया और धन्यवाद दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनारा संतोष भार्गव, सउनि संजय कुमार भगत, प्र.आर. हिमाचल सिंह, आर. पीकेश कुमार, आशीष शर्मा, मनीष गोस्वामी, सैनिक हरीराम की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment