Press "Enter" to skip to content

महिला ने शराब ठेकेदार रामजी राय पर लगाए मारपीट के आरोप / Dinara News

दिनारा। थाना क्षेत्र के ग्राम सोवड़ी में रहने वाली एक महिला कंजर ने ठेकेदार पर जबरन कार में बिठाकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई तो शराब रखकर झूठा केस लगवाने की धमकी दी है। महिला दीपा कबूतर का कहना है कि शराब ठेकेदार रामजी राय व उनके साथी कार लेकर हमारे डेरे पर आए और मुझे जबरन कार में बिठाकर ले गए। इसके बाद मेरे साथ उन्होंने मारपीट की।

साथ ही धमकी दी की रिपोर्ट की तो अवैध शराब रखने का केस लगवा दूंगा। महिला ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं ठेकेदार रामजी राय का कहना है कि मैं नहीं हमारा स्टाफ मौके पर पूछताछ के लिए गया था। मारपीट जैसी कोई बात नहीं हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!