Press "Enter" to skip to content

छितीपुर कुर्रोल में चल रहा रेत का काला कारोबार, रोजाना निकल रही लाखों की रेत | Dinara News

दिनारा। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र छितीपुर कुर्रोल से रेत मफिया द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध रेत का काला करोबार किया जा रहा है। जहां रात के अंधेरे मे 20 से 30 डंपर रोजना निकलते हैं, जिससे मफियाओं द्वारा प्रशासन को लाखों का चूना लगा रहे हैं। रात के अंधेरे मे फोरलेन के रास्ते झांसी शिवपुरी गुना तक डंपरों को रेत से भरकर ले जाते नजर आ रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस सरकार कहती है कि अवैध उत्खनन को हम पूरी तरह प्रतिबद्ध करेंगे। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों की इस चुप्पी से सवाल खड़े होते दिखाई दे रहे हैं कि क्षेत्र मे बिलरई नदी से रेत मफिया रात में बड़े स्तर से अवैध रेत डंपर उत्खनन कर सक्रिय बना हुआ है। कुर्रोल बिलरऊ अंचल में अवैध उत्खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि यहां ग्राम छितीपुर और कुर्रोल के बीच से गुजरने वाली बिलरऊ नदी से जेसीबी मशीन द्वारा रातों-रात रेत का बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस काम को ग्राम बम्हारी के दबंग इस कदर दहशत के माहौल में अंजाम दे रहे हैं कि गांव वाले भी सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं । हालांकि ग्रामीण इस संबंध में तहसील के अफसरों को जानकारी दे चुके हैं।इन क्षेत्रों में चल रहा अवैध उत्खनन  क्षेत्र के अभ्यारण के लमकना घाट, बगेधरी के पास नोंकी घाट, पडुओ के पास, बिलरऊ नदी के पुल के नीचे हनुमान मंदिर , रमघड़ा, सिलरा, फुलाघाट , काली पहाड़ी, कुम्हरौआ, बम्हारी,चिरली, कुर्रोल,छितीपुर सहित कई गांवों में रेत का अवैध उत्खनन अभी भी चल रहा है। यहां आज भी करोड़ों की रेत जमा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!