Press "Enter" to skip to content

दिलावर बोले- जेल में चक्की चलानी पड़ेगी गहलोत-डोटासरा को: खा-पी लो अभी जो खाना-पीना है चार रोटी मिलेंगी वहां गिनती की; लीक नहीं हुए पेपर बेचे गए /राजस्थान

कोटा

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- गोविंद सिंह डोटासरा जी, अशोक गहलोत जी आपको जो कुछ खाना हो, खा लो। जो पीना हो, पी लो। थोड़े दिन बाद आपको जेल में चक्की चलानी पड़ेगी। गिनती की चार रोटी मिलेगी। ये मैं बार-बार कह रहा हूं और फिर कह रहा हूं। अपराधियों को ED छोड़ेगी नहीं। आपके (गहलोत-डोटासरा) राज में पेपर लीक नहीं हुए, बेचे गए थे।

कोटा के रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की छापेड़ा बस्ती, बडोदिया कलां गांव में जनसंपर्क के दौरान शिक्षा मंत्री ने यह बात कही। वे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचे थे।

छापेड़ा बस्ती, बडोदिया कलां गांव में जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित करते शिक्षा मंत्री मदन दिलावर।

छापेड़ा बस्ती, बडोदिया कलां गांव में जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित करते शिक्षा मंत्री मदन दिलावर।

पेपर रखकर चाबी चोरों के हाथ में दे दी
शिक्षा मंत्री ने कहा- इन लोगों ने पेपर चोरी करवाए। ईडी अपना काम कर रही है और जल्द इन पर शिकंजा आने वाला है। मदन दिलावर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के लिए कहा कि इन लोगों ने कॉम्पीटिशन एग्जाम के पेपर बेच दिए और करोड़ों रुपए कमाए।

पेपर लीक नहीं हुए, बेचे गए थे। राजीव गांधी स्टडी सर्किल में पेपर रखे गए, जो कभी नहीं रखे जाते थे। चाबी भी चोरों के हाथों में दे दी, जिन्होंने ताला खोला और पेपर निकाल लिए। मैंने कहा था और फिर कह रहा हूं, डोटासरा और गहलोत की ओर ईडी की जांच बढ़ रही है। ईडी की जांच में तथ्य सामने आने वाले हैं कि डोटासरा और गहलोत दोषी हैं और ये भी जेल जाने वाले हैं।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा कि जेल जाते ही दिल्ली के सीएम का 2 किलो वजन घट गया।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा कि जेल जाते ही दिल्ली के सीएम का 2 किलो वजन घट गया।

चोरी-भ्रष्टाचार कर इतरा रहे हो
मदन दिलावर बोले- डोटासरा ने कहा कि मदन दिलावर ने अपनी मां का दूध पीया है तो मुझे अरेस्ट करो। हम अरेस्ट थोड़ी करेंगे, अरेस्ट तो ईडी करेगी। आप अपराधी हो, यह हम बार-बार कह रहे हैं। अपराधियों को ईडी नहीं छोड़ती। दिल्ली के सीएम केजरीवाल बार-बार कहते थे कि मुझे गिरफ्तार करो। जो केजरीवाल चोर हैं, अब जेल में बैठे हैं। दो दिन में वजन घट गया। इसलिए डोटासरा जी और गहलोत साहब जो खाना-पीना है खा लो। थोड़े दिन बाद जेल में चक्की चलानी पड़ेगी। दिनभर में चार-चार रोटी मिलेंगी। डोटासरा जी घमंड मत करो। चोरी-भ्रष्टाचार कर इतरा रहे हो क्या। ईडी अपना काम कर रही है। आपको शिकंजे में लेगी, क्योंकि आप अपराधी हो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!