Press "Enter" to skip to content

दिग्विजय सिंह बोले- मैं लड़ने को तैयार हु मोदी,शिवराज के खिलाफ: रायगढ़ में कहा- यहां से लोकसभा लड़ने के लिए हमें पार्टी ने कहा है /मध्यप्रदेश

रायगढ़ (भोपाल)

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयार कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज (शनिवार को) राजगढ़ जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव के बयान पर कहा कि ‘मैं नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं, लेकिन पार्टी ने मुझे यहां से चुनाव लड़ने के लिए कहा है, इसलिए मैं यहां से चुनाव लड़ूंगा।’

लोकसभा चुनाव को देखते हुए दिग्विजय की जिले में सक्रियता बढ़ गई है। आज उन्होंने ब्यावरा के वल्लभा परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में दिग्विजय के बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के साथ ही राघोगढ़, चाचौड़ा, ब्यावरा और नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए।

CM ने पूछा- भोपाल से चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे
दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा था- चुनाव के लिए कोई 30 साल बाद वापस अपने घर में आ रहे हैं। वे पहले भोपाल से चुनाव लड़े थे। भोपाल से क्यों नहीं चुनाव लड़ रहे हैं? जहां आपकी सीट है। जहां आप 10 साल मुख्यमंत्री थे, वहां कौन आपको मना कर रहा है।

कल छापीहेड़ा में हुई थी बैठक
दिग्विजय सिंह शुक्रवार को छापीहेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। यहां दिग्विजय उन्होंने कहा कि हमारे पास लड़ने वाले कई नेता थे, लेकिन पार्टी का आदेश मानना पड़ता है। पूर्व सीएम ने कहा कि अभी घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन मुझे बताया गया कि मुझे चुनाव लड़ना है।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव दिग्विजय सिंह के बस का नहीं है। आप सबसे अलग-अलग बात करूंगा। आपसे सुझाव लूंगा कि कैसे-क्या करना चाहिए। अब मैं 77 साल का हो चुका हूं। यह चुनाव नौजवानों को लड़ना है। यहां चुनाव आपको लड़ना है।

More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!