शिवपुरी। खबर रन्नौद थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां जुलाई माह में एक महिला ने अपने पति व ननद की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मामले में तत्समय पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की जहां पति व ननद को दोषी पाया गया मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रानी यादव निवासी जमादार मोहल्ला रन्नौद ने जुलाई माह में फांसी लगा ली थी। मामले की सूचना पुलिस को मिली जहां पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने विवेचना शुरू की जहां विवेचना के दौरान पता चला कि मृतिका को उसका पति कपिल यादव व ननद नीतू यादव आए दिन दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment