Press "Enter" to skip to content

दहेज में कम मिली रकम तो कर दी पत्नी की मारपीट / Shivpuri News

 

शिवपुरी। शिवपुरी की सिरसौद थाना पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर पति, सास व ससुर के खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है। दहेज में एक लाख रुपए कम देने पर पति ने शराब पीकर लात घूसों से मारपीट कर दी। फरियादी लक्ष्मीबाई पत्नी बृजेश कुशवाह निवासी ग्राम आवादपुर (डोंगरपुर) ने पिता कुंअरराज कुशवाह निवासी करमाजकलां के संग आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। लक्ष्मीबाई का कहना है कि मेरी शादी बृजेश पुत्र परमू कुशवाह निवासी करमालां से हुई थी। शादी के बाद पति बृजेश, सास बैजयंती, ससुर परमू मुझसे कहने लगे कि तेरे पिता ने एक लाख रुपए दहेज में कम दिए हैं। पिता से एक लाख रुपए लेकर आ, तब तुझे अपने संग रखेंगे। इसी बात को लेकर ससुराल वाले मेरी मारपीट करते थे। 24 जून की शाम 6 बजे पति बृजेश ने शराब पीकर लात घूसों से मारपीट कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!