Press "Enter" to skip to content

दिल्ली मुंबई वड़ोदरा एक्सप्रेस वे का जायजा लिया उप-मुख्यमंत्री ने, दीया कुमारी बोली- जुड़ाव से सवाईमाधोपुर के पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा राष्ट्रीय राजधानी से /#राजस्थान

जयपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मुंबई वड़ोदरा एक्सप्रेस—वे (एनई—4) के बौंली से कुस्तला सैक्शन (चैनेज 247.310— 292.950) का शुक्रवार को उद्घाटन किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दीया कुमारी ने इसका जायजा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मुंबई वड़ोदरा एक्सप्रेस—वे (एनई—4) के बौंली से कुस्तला सैक्शन (चैनेज 247.310— 292.950) का शुक्रवार को उद्घाटन किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दीया कुमारी ने इसका जायजा लिया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सवाईमाधोपुर के सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ने से यहां के पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। सवाई-माधोपुर देश का एक बड़ा पर्यटन स्थल है जहां रणथंभोर नेशनल पार्क, खंडार फोर्ट, चौथमाता मंदिर सहित कई दर्शनीय स्थल हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर के पर्यटकों के लिए दूरी कम होने से सवाई-माधोपुर को वीकेंड डेस्टिनेशन के तौर पर भी बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र में रोजगार सृजित होंगे।

उप मुख्यमंत्री ने दिल्ली मुंबई वड़ोदरा एक्सप्रेस—वे के पैकेज 4 से 8 के लिए भांडारेज में बनाये गये एडवांस ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम का जायजा लिया।

उप मुख्यमंत्री ने दिल्ली मुंबई वड़ोदरा एक्सप्रेस—वे के पैकेज 4 से 8 के लिए भांडारेज में बनाये गये एडवांस ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में बहुआयामी औद्यौगिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र के फल-सब्जी उत्पादक किसानों को दिल्ली के बाजारों तक सीधी पहुंच मिलने से उनकी आय में वृद्धि भी होगी। बता दे​ कि बौंली से कुस्तला तक निर्मित हुए इस 45.64 किमी. के सैक्शन पर लगभग 1658 करोड़ रुपये व्यय किये गये हैं। इस सैक्शन के पूर्ण होने से अब एक्सप्रेस वे का 292 किमी. का हिस्सा (दिल्ली से कुस्तला, सवाई-माधोपुर) आमजन के लिए समर्पित हो चुका है।

एटीएमएस का लिया जायजा, एक्सीडेंट संभावित क्षेत्र को करें दुरुस्त

उप मुख्यमंत्री ने दिल्ली मुंबई वड़ोदरा एक्सप्रेस—वे के पैकेज 4 से 8 के लिए भांडारेज में बनाये गये एडवांस ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम का जायजा लिया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट संभावित क्षेत्र को चिह्नित कर तत्काल दुरुस्त करवायें ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

एनएचएआई के अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि भांडारेज में स्थापित किया गया सिस्टम हरियाणा बोर्डर से बौंली तक के लगभग 170 किमी. के हिस्से की निगरानी रखता है। इस सिस्टम के माध्यम से पूरे एक्सप्रेस वे को मॉनिटर किया जा सकता है। इसके तहत हर ​10 किमी. पर व्हीकल स्पीड डिडक्शन सिस्टम (वीएसडीएस—स्पीड कैमरा) लगे हैं जिससे स्पीड ​लिमिट क्रॉस करने वाले वाहनों का स्वतः: चालान कट जाता है। इसके साथ ही हर 1 किमी. पर ट्रेफिक मॉनिटरिंग कैमरा लगे है जिससे पूरे 170 किमी. के हिस्से को एक जगह बैठकर देखा जा सकता है। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित एनएचएआई के अधिकारी उपस्थि​त रहें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!