
दतिया | नगर में चलाए जा रहे है 30वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार के दिन स्कूली बच्चों द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन यातायात पुलिस द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा निकाली गई रैली को यातायात थाना इंचार्ज सूबेदार गजेंद्र जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात जागरूकता रैली बग्गी खाना से प्रारंभ होकर दारूगर की पुलिया, टिगेलिया, टाऊन हाल , गांधी रोड होते हुए पुनः बग्गी खाना पहुंची और यातायात जागरूकता रैली का समापन किया गया। बच्चों द्वारा निकाली गई रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों को यातायात जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं यातायात पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।






Be First to Comment